Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : मांगें पूरी नहीं होने से नाराज स्वास्थ्य सहियाएं हड़ताल पर गई

Dumaria : डुमरिया प्रखंड की स्वास्थ्य सहियाएं झारखंड सरकार द्वारा मांगें नहीं माने जाने पर सोमवार से हड़ताल पर चली गईं. सोमवार को सहिया संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपे गये मांग पत्र की छाया प्रति बीडीओ साधुचरण देवगम, थाना प्रभारी संजीवन उरांव और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. डीसी मुर्मू को सौंपा और हड़ताल पर जाने की सूचना दी. विदित हो कि झारखंड स्वास्थ्य सहिया संघ ने प्रति सहिया प्रोत्साहन राशि की जगह 18 हजार मानदेय करने, सहिया साथी को 24 हजार मानदेय करने के साथ राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत कई मांग की है. मांग पूरी नहीं होने पर स्वास्थ्य सहियाएं संघ के आह्वान पर हड़ताल पर चली गईं. मौके पर अष्टकोशी सहिया संघ की अध्यक्ष सावित्री मुर्मू, सचिव मायनो हेंब्रम, बासंती टुडू, सुभद्रा महतो, लुदगी सोरेन, रसना सरदार, सारोती हेंब्रम सविता पुराण, राइमत मार्डी, पानी किस्कू, धानी मुर्मू आदि उपस्थित थीं. सभी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ेंचक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-india-cannot-be-made-a-world-leader-without-education-joba-majhi/">चक्रधरपुर

: शिक्षा के बिना भारत को विश्वगुरु नहीं बनाया जा सकता : जोबा माझी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही