Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित रैयत ने निर्माण कार्य रोका

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड के छोलागोड़ा स्थित प्रखंड कार्यालय के पास मुख्य सड़क पर शंख नदी पर निर्माणाधीन पुलिया के एप्रोच सड़क का निर्माण कार्य बुधवार को बड़ाकांजिया निवासी मेघराय टुडू ने रोक दिया है. मेघराय टुडू ने बताया की उसकी रैयती 10 डिसमिल जमीन की मुआवजा राशि नहीं मिली है. इसके कारण उसने सड़क निर्माण कार्य रोका दिया है. निर्माण स्थल पर 10 डिसमिल जमीन को बांस से घेर दिया गया है. इससे आधी सड़क और पुल अवरुद्ध है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shri-shyam-ratri-nishan-yatra-will-start-on-falgun-shukla-ekadashi-on-march-3/">जमशेदपुर

: फाल्गुन शुक्ल एकादशी 3 मार्च को निकलेगी श्री श्याम रात्रि निशान यात्रा

भू अर्जन पदाधिकारी के पास भेजा आवेदन

मेघराय टुडू ने कहा कि उक्त जमीन की मुआवजा राशि के लिए उसने भू अर्जन पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता और सीओ समेत सभी पदाधिकारियों से निवेदन किया. लेकिन बिना मुआवजा दिये पुल बना दिया गया और अब एप्रोच सड़क भी बनाने का काम भी शुरु कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि मुआवजा राशि मिलने तक रैयती जमीन पर सड़क निर्माण नहीं होने दिया जायेगा. पुल के संवेदक कंपनी टीईपीएल के जेनरल मैनेजर प्रसन्न साहु ने कहा कि जहां पुल का निर्माण हो रहा है, उस स्थल पर पहले से ही सड़क मौजूद थी. पुल बनने से पहले किसी ने दावा नहीं किया था. उन्होंने कहा कि रैयती जमीन का दावा करनेवाले व्यक्ति को मुआवजा मिले इसके लिए कंपनी द्वारा प्रयास किया जा रहा है. भू अर्जन पदाधिकारी के पास आवेदन दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही