Search

 
 
 

डुमरिया : अष्टकोशी प्लस टू हाईस्कूल की अधूरी सड़क का होगा निर्माण

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड की कुमड़ाशोल पंचायत भवन में बुधवार को पंचायत कार्यकारिणी की बैठक मुखिया चंदनी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में कई योजनाओं को स्वीकृति दी गई. जिसमें कुमड़ाशोल से अष्टकोशी प्लस टू हाईस्कूल भालुकपतड़ा की ओर जाने वाली अधूरी सड़क का निर्माण भी शामिल है. बता दें कि इस सड़क के दोनों दिशाओं से पीसीसी सड़क मौजूद होने के बावजूद बीच में लगभग 150 फीट सड़क का निर्माण नहीं किया गया था. सड़क में बड़े-बड़े पत्थर मौजूद हैं. जिसके कारण स्कूल जाने वाले छात्र -छात्राओं समेत अन्य सभी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पंचायत सचिव रविंद्र सरदार ने बताया कि जल्द ही सड़क निर्माण प्रक्रिया शुरू की जायेगी. बैठक में मुखिया चंदनी मुर्मू, उप मुखिया शोभारानी कर, वार्ड सदस्य सुमंति नायक, सुमी मुर्मू, सुनीता सोरेन,शंकर सरदार, रामदास मार्डी आदि उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/dumariya-road-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-dr-goswami-met-ssp-along-with-bjp-leaders/">बहरागोड़ा

: भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी से मिले डाॅ गोस्वामी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही