Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : छोटाअस्ती में बाबा तिलका मांझी की जयंती मनाई गई

Dumariya : डुमरिया प्रखंड की आस्तकोवाली पंचायत अंतर्गत छोटाअस्ती में शनिवार को महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी की जयंती मनाई गई. बीटीएमएम क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित हुए. विधायक ने बाबा तिलका मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया. विधायक ने इस मौके पर कहा कि बाबा तिलका मांझी ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी. अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान आंदोलन शुरु किया था. बाबा तिलका मांझी ने हमारे क्षेत्र से आजादी की लड़ाई शुरु की. विधायक ने कहा उनके आदर्शो पर चलकर झारखंड का विकास करेंगे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-camp-in-tilabani-sabar-basti-information-given-about-welfare-schemes/">घाटशिला

: तिलाबनी सबर बस्ती में शिविर, कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
समाज के अंतिम पायदान पर मौजूद लोगों के हित और सामाजिक न्याय के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे. हर गांव में बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की व्यवस्था करेंगे. साथ ही आनेवाले एक माह अंदर डुमरिया प्रखंड की जर्जर सड़कों की मरम्मती का काम शुरु किया जायेगा. इस मौके पर आस्ताकोवाली पंचायत के मुखिया तपन कुमार मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, शंकर चंद्र हेंब्रम, भागात हांसदा, अर्जुन मुर्मू, उदय मुर्मू, पंसस धुनू टुडू, लोधिया हांसदा, ग्राम प्रधान रुपाई हांसदा, नायकेबाबा डुबुल हांसदा, भागित टुडू,भागमत मुर्मू, श्याम हांसदा, पृथ्वी टुडू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही