Search

 
 
 

डुमरिया : प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के रांगामाटिया फुटबॉल ग्राउंड में शनिवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में प्रखंड के 11 उच्च विद्यालय से सात उच्च विद्यालयों की टीम ने अंडर-17 बालक वर्ग में भाग लिया. बालिका वर्ग में केजीबीवी डुमरिया और प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय डुमरिया की टीम ने भाग लिया. केजीबीवी डुमरिया विजेता बनी. बालक वर्ग में अंडर 14 वर्ग में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय लखाईडीह ने जीत हासिल की. अंडर 17 वर्ग में प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बकुल चंदा ने परचम लहराया. प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख गंगामनी हांसदा और बीईईओ नंद किशोर तिवारी द्वारा फुटबॉल में किक मारकर की गई. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मिर्जा सोरेन, भगत हांसदा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मंगल माझी,श, एमडीएम ऑपरेटर गाजिया मुर्मू, सुजय कुमार पात्रा, शारीरिक शिक्षक सरकार किस्कू, पार्थ सारथी माझी, प्रणय शाह और विभिन्न विद्यालय के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-parimal-sanstha-pays-tribute-to-playback-singer-mukesh-on-his-birth-anniversary/">आदित्यपुर

: पार्श्वगायक मुकेश को जयंती पर परिमल संस्था ने दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही