Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : केंदुआ में सबर जनजाति के लिए लगा शिविर, 88 सबरों की हुई स्वास्थ्य जांच

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड में विलुप्त होती सबर जनजाति के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और आवश्यक सरकारी दस्तावेज बनाने के लिए लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस क्रम में सोमवार को केंदुआ पंचायत के केंदुआ गांव के महतो टोला में प्रशासनिक शिविर आयोजित किया गया और स्वास्थ्य की जांच की गयी. मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में सबरों से विभिन्न प्रकार के आवेदन लिये गये. इसमें 88 सबर जनजाति के लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करायी. साथ ही 40 आयुष्मान कार्ड, दो चापाकल, सात बैंक पासबुक, एक वनपट्टा, पांच पेंशन और आधार कार्ड के लिए 13 आवेदन जमा किये गये. शिविर में बीडीओ साधुचरण देवगम और पंचायत की मुखिया फुलमनी मुर्मू समेत ब्लॉक ऑफिस के कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ration-dealers-meet-mla-regarding-network-problem/">चाईबासा

: राशन डीलरों ने नेटवर्क की समस्या को लेकर विधायक से की मुलाकात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही