Search

 
 
 

डुमरिया : जंगल ब्लॉक गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सबरों के लिए कैंप आयोजित

 
Dumaria : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ पंचायत के जंगल ब्लॉक गांव स्थित दांपाबेड़ा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया. बुधवार को आयोजित इस शिविर में आदिम सबर जनजाति लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड और पेंशन समेत अन्य दस्तावेज बनाया गया. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम टीम के साथ शिविर में मौजूद रहे. मुखिया फुलमनी मुर्मू और युवा नेता उदय मुर्मू ने आदिम सबर जनजाति के छुटे हुए लोगों के आवश्यक दस्तावेज बनवाने में सहयोग किया. इस शिविर में आधार के 29, मतदाता पहचान पत्र के 14, पेंशन के 11, बैंक खाता के 15, राशनकार्ड के छह और वन पट्टा के 33 आवेदन दांपाबेड़ा में रहने वाले आदिम सबर जनजाति के लोगों से जमा लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-godrej-boyce-strengthens-its-green-product-portfolio-in-eastern-india/">जमशेदपुर

: गोदरेज एण्ड बॉयस ने पूर्वी भारत में अपने ग्रीन प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को किया मजबूत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही