Search

 
 
 

डुमरिया : समीक्षा बैठक में उठा एंबुलेंस नहीं मिलने से हुई मौत का मामला

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख गंगामनी हांसदा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई. प्रमुख ने विगत दिनों एंबुलेंस नहीं मिलने से एक महिला की मौत हो जाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी को इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा. साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस उपलब्ध रखने का निर्देश दिया. साथ ही विद्युत विभाग, मनरेगा, बागवानी समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई. बागवानी के तहत घेरान कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. पंचायतों में छह योजनाओं को क्रियान्वित करने को कहा गया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य और प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-toy-bank-provided-study-material-along-with-toys-to-the-children-of-east-bengal-colony-school/">जमशेदपुर

: ईस्ट बंगाल कॉलोनी स्कूल के बच्चों को टॉय बैंक ने खिलौने के साथ प्रदान की पाठ्य सामग्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही