Search

 
 
 

डुमरिया : चंचला कुमारी डुमरिया व बिजय कुमार महतो बने मुसाबनी के सीओ

 
Dumaria (sanat kumar pani) : पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया और मुसाबनी अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी (सीओ) का पदस्थापन कर दिया गया है. चंचला कुमारी को डुमरिया और बिजय कुमार महतो को मुसाबनी सीओ के रूप में पदस्थापित किया गया है. इस संबंध में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है. विदित हो कि विगत कई माह से डुमरिया और मुसाबनी अंचल अधिकारी के पद प्रभारी अधिकारियों के भरोसे चल रही थी. घाटशिला के सीओ राजीव कुमार मुसाबनी सीओ के प्रभार में थे, वंही डुमरिया सीओ के प्रभार में धालभुमगढ़ के सीओ सदानंद महतो थे. अंचल अधिकारियों के पदस्थापन के पश्चात अंचल कार्यालय के कार्य त्वरित गति से संपादित किए जायेंगे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-electricity-supply-will-be-disrupted-for-two-hours-in-meghahatuburu-township-on-wednesday/">किरीबुरू

: बुधवार को मेघाहातुबुरु टाउनशिप में दो घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही