Search

 
 
 

डुमरिया : मुखिया फुलमनी मुर्मू ने निजी खर्च से कराई चापाकल की मरम्मत

 

Dumaria (Sanat Kr. Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदूआ पंचायत की मुखिया फुलमनी मुर्मू निजी स्तर पर चापाकल की मरम्मत करवा रही हैं. गुरुवार को उन्होंने बादलकोचा गांव के सुसनी गाडिया पूर्ति के घर के सामने स्थित चापाकल की मरम्मत कराई. इससे पहले भी मुखिया द्वारा निजी खर्च से चापाकलों की मरम्मत कराई है. मुखिया फुलमनी मुर्मू और युवा नेता उदय मुर्मू ने बताया कि चापाकल को निजी खर्चे से मरम्मत कराई जा रही है. जिससे पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके. चापाकल मरम्मत के लिए पंचायत को फंड की व्यवस्था नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि जल्द सभी खराब चापाकलों की सूची बीडीओ को सौंपी जाएगी जिससे पंचायत क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत हो सके.

इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mp-nishikant-insulted-women-apologize-santosh-singh/">धनबाद

: सांसद निशिकांत ने महिलाओं का किया अपमान, माफी मांगें- संतोष सिंह

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही