Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : मुख्यमंत्री दाल-भात योजना केंद्र कई दिनों से बंद

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया बस स्टैंड में संचालित मुख्यमंत्री दाल-भात योजना केंद्र कई दिनों से बंद है. आसपास के दुकानदारों के मुताबिक लगभग एक माह से इस केंद्र को बंद रखा गया है. पांच रुपये में एक थाली दाल-भात मिलने से क्षेत्र के कई कमजोर तबके के लोग डुमरिया बाजार आने पर इस केंद्र से आसानी से भरपेट भोजन कर लेते थे. दाल-भात केंद्र बंद होने से रोजाना बस स्टैंड आनेवाले लोगों को दिक्कत हो रही है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-on-martyrs-day-distribution-of-sherbet-was-done-by-applying-chabeel/">किरीबुरू

: शहीदी दिवस पर छबील लगाकर शरबत का किया गया वितरण

बस यात्री पेयजल के लिए होटल पर निर्भर

दाल-भात केंद्र बंद होने के संबंध में डुमरिया के प्रभारी एमओ सिद्धेश्वर पासवान ने कहा कि उन्हें दाल-भात केंद्र बंद होने की जानकारी नहीं है. इस केंद्र को संचालित करने वाली कृषि क्रांति महिला समूह से बात करेंगे. बस स्टैंड परिसर स्थित चापाकल भी खराब है. भीषण गर्मी में चापाकल खराब होने से यात्रियों और आसपास के दुकानदारों को दिक्कत हो रही है. बस यात्रियों को पेयजल के लिए आसपास के होटल पर निर्भर रहना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-universitys-various-college-toppers-contributed-in-pg-department/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के विभिन्न कॉलेज के टॉपरों ने पीजी विभाग में दिया योगदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही