Search

 
 
 

Dumaria : पांच सूत्री मांगों के समर्थन में धरना पर बैठा मुखिया संघ

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के मुखियाओं ने मंगलवार को बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू को ज्ञापन सौंपकर धरना पर जाने की सूचना दी. मुखिया संघ के अध्यक्ष तपन कुमार मुर्मू ने बताया कि झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के आदेशानुसार प्रखंड के सभी मुखिया धरना पर रहेंगे. मुखिया संघ ने पंचायत के विकास के लिए राज्य वित्त आयोग की राशि जल्द जारी करने, कार्यकाल के दौरान आकस्मिक मृत्यु, दुर्घटना होने पर पंचायत प्रतिनिधियों को तीस लाख मुआवजा देने, मुखियाओं को तीस हजार मंथली मानदेय देने, सरकारी योजनाओं में मुखिया व उनके परिजनों को शामिल करने और बिना पूर्ण जांच के वित्तीय अधिकार जब्त नहीं करने की मांग राज्य सरकार से की है. बीडीओ को ज्ञापन देने मुखिया तपन कुमार मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मालती मुर्मू, मुखिया प्रतिनिधि उदय मुर्मू, विराम सोरेन और भागात बास्के आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-paving-the-way-for-takht-shri-harmandir-ji-patna-sahib-committee-elections/">Jamshedpur

: तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब कमिटी चुनाव का मार्ग प्रशस्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही