Search

 
 
 

डुमरिया : चटानीपानी पीडीएस डीलर के विरुद्ध थाना में शिकायत

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड की धोलाबेड़ा पंचायत अंतर्गत कोलाबाड़िया के सैकड़ों कार्डधारी सोमवार को डुमरिया थाना पंहुचे. थाना प्रभारी को जन वितरण प्रणाली के दुकानदार बुरुटोला महिला समूह चटानीपानी के विरोध में राशन कालाबाजारी करने की शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की. इसके बाद ग्रामीण कार्डधारी प्रखंड कार्यालय पहुंचे. प्रभारी एमओ के नाम राशन दुकानदार के विरोध में शिकायत पत्र दिया. विदित हो कि रविवार रात को कोलाबाड़िया के ग्रामीणों ने चावल से लदे हुए पिक अप वैन को कालाबाजारी की आशंका से जब्त किया था. जब्त पिक अप वैन में लगभग 30 क्विंटल चावल लोड है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-two-lakh-compensation-will-be-given-for-death-due-to-collision-of-unknown-vehicle-on-nh/">घाटशिला

: एनएच पर अज्ञात वाहन के धक्के से मौत होने पर मिलेगा दो लाख मुआवजा

जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

[caption id="attachment_637864" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Dumaira-Chatanipani-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जब्त पिकअप वैन.[/caption] जब्त पिक अप वैन को रविवार रात थाना प्रभारी द्वारा डुमरिया थाना लाया गया है. थाना प्रभारी संजीवन उरांव ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है. जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. सोमवार को प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी सिद्धेश्वर पासवान चटानीपानी पंहुचे. उनके द्वारा राशन दुकानदार के स्टॉक और वितरण पंजी की जांच की गई. सोमवार को कोलाबाड़िया ग्राम प्रधान ओपेन सोरेन, दिनेश सोरेन, साहेब राम सोरेन, सुभाष चन्द्र सोरेन, दिकू किस्कू, अकिल हांसदा, बायाराम सोरेन, धीरेंद्र नाथ मुर्मू, भुकतु मुर्मू, छोटराय सोरेन आदि कार्डधारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही