Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : अगस्त से दिसंबर तक का अनाज नहीं देने की शिकायत

Dumariya : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत आस्ताकोवाली पंचायत के चायडिहा गांव स्थित राशन दुकान श्रमिक महिला समूह पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का राशन कार्डधारियों को वितरण नहीं किया गया है. इसकी शिकायत कार्ड धारियों द्वारा डुमरिया के बीडीओ साधुचरण देवगम और प्रभारी एमओ सिद्धेश्वर पासवान से की गयी है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-many-programs-organized-on-the-fifth-day-of-the-rural-development-fair/">बहरागोड़ा

: ग्रामीण विकास मेला के पांचवें दिन कई कार्यक्रम आयोजित
कार्डधारियों ने विगत अगस्त माह से दिसंबर तक का अनाज वितरण नहीं करने का आरोप लगाते हुए जांच करने और राशन वितरण कराने की मांग की है. बुड़ान मुर्मू, इंद्रजीत पातर, दिनबंधू साव, सुनाराम हेंब्रम, रविंद्र मार्डी, रवि मुर्मू,घासिराम साव, विनोदिनी साव समेत अन्य कार्डधारियों ने शिकायत की है. कार्ड धारियों ने बताया कि अगस्त माह से दिसंबर तक का अनाज नहीं दिया गया है. इसके कारण सभी कार्ड धारी परेशान हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही