Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : संथाली फिल्म राइटर पृथ्वी टुडू का निधन, विधायक ने जताया शोक

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत आस्ताकोवाली पंचायत के छोटाअस्ती गांव के उभरते कलाकार पृथ्वी टुडू का निधन गुरुवार को झाड़ग्राम के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. पृथ्वी टुडू संथाली क्षेत्रीय शॉर्ट फिल्म के राइटर, डायलॉग राइटर, गीतकार, कैमरा और एडिटिंग के अच्छे तकनीकी जानकर थे. गुरुवार रात को अंतिम संस्कार में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन समेत संथाली फिल्म निर्माण से जुड़े कई कलाकार पहुंचे. मिर्जा सोरेन ने कहा कि पृथ्वी टुडू की मृत्यु स्थानीय कलाकारों के लिए बड़ा नुकसान हुआ है. जिसकी भरपाई नहीं हो पाएगी. स्थानीय कलाकारों ने बताया कि पृथ्वी टुडू हमेशा अपने क्षेत्रीय संथाली फिल्म और कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए नये फिल्मी गीत, डायलॉग, स्क्रिप्ट लिखने का काम करते रहते थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-former-mla-kunal-shadangi-met-sabar-student-damini/">चाकुलिया

: सबर छात्रा दामिनी से मिले पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी

डिजिटल प्लेटफॉर्म के अच्छे जानकारी थे पृथ्वी टुडू

[caption id="attachment_648962" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Dumria-Prithwi-Tudu.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शोक जताते समाज के लोग.[/caption] वर्तमान में बोंगामाय प्रोडक्शन के संथाली शॉर्ट फिल्म बुरू बांचाव में तकनीकी निर्देशक एवं कलाकार के रूप में काम कर रहे थे. इस फिल्म के डायरेक्टर सुनील हांसदा ने बताया कि पृथ्वी टुडू आज के डिजिटल फिल्मी प्लेटफार्म के अच्छे जानकार थे. उन्होंने वर्तमान में बाजार दिशोम सांगात कुड़ी संथाली एलबम में बने गीत को उन्होंने लिखा है, जो इन दिनों डिजिटल प्लेटफार्म पर लोकप्रिय है. इनके अन्य एलबम गादार बारु, लेइमेसे गोडोम आदि अनगिनत गीतों को इन्होंने लिखा हैै. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-totemic-kudmi-samaj-took-out-a-bike-rally/">चाकुलिया

: टोटेमिक कुड़मी समाज ने बाइक रैली निकाली

अंतिम यात्रा में ये लोग हुए शामिल

अंतिम यात्रा में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बैद्यनाथ हांसदा, बुरु बांचाव शॉर्ट फिल्म के निर्माता सुकेन मुर्मू, स्थानीय कलाकार मंगला मार्डी, संजय किस्कू, सुकलाल मार्डी, अंपा मुर्मू, आनंद मुर्मू , मारांग माहाली के साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. विधायक संजीव सरदार ने भी पृथ्वी टुडू के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही