Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कुमड़ाशोल पंचायत के पुनासीबाद जाहेरटोला के ग्रामीणों ने बीडीओ साधुचरण देवगम को आवेदन देकर नल जल योजना के तहत नया बोरिंग कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि पुराना बोरिंग 4 इंच चौड़ा है और इसकी गहराई कम है. जिसमें पानी भी गंदा निकलता है. पुराने बोरिंग से ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीणों ने 8 इंच की नई बोरिंग कराते हुए जल मीनार लगाने की मांग की है. इस मामले को लेकर माझी बाबा राम किस्कू, वार्ड मेंबर शंकर सरदार, अमुल्य बिंधानी, कारान टुडू, रामदास टुडू, जितेन पातर, बाबलु सोरेन, मासांग टुडू, कार्तिक पातर समेत अन्य ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन सौंपा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-caught-the-wife-accused-of-killing-her-husband-after-high-voltage-drama/">जमशेदपुर
: हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पति की हत्या की आरोपी पत्नी को पुलिस ने पकड़ा [wpse_comments_template]
डुमरिया : पुनासीबाद में नया बोरिंग कराने की मांग, ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment