Search

 
 
 

डुमरिया : झामुमो अध्यक्ष से सड़क निर्माण व विद्युतीकरण कराने की मांग

 
Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड झामुमो कमेटी अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने बुधवार को खैरबनी टोला बानागोड़ा और निवरीटोला के ग्रामीणों से मिलकर समस्याओं की जानकारी ली. ग्रामीणों ने प्रखंड अध्यक्ष को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सड़क से टोला तक जाने के लिए सड़क नहीं बनी है. आजादी के 75 वर्ष बाद भी बिजली नहीं पहुंची है. प्रखंड अध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि दोनों मुख्य समस्याओं को लेकर जल्द ही पोटका विधायक संजीव सरदार को अवगत कराया जायेगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-53-tests-done-in-chc-three-found-corona-positive/">चाकुलिया

: सीएचसी में हुई 53 की जांच, तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए
जल्द ही टोला में सड़क निर्माण और बिजली पंहुचाने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर जिला सदस्य भगत हांसदा, लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हू राम टुडू, ग्रामीण जदुनाथ मार्डी, गुपिया मुर्मू, मधु सोरेन, प्रभात सोरेन, दशरथ मुर्मू, रतन सोरेन, पानो मुर्मू, पिलु सोरेन, मानको मुर्मू, दुलारी मार्डी, दुली सोरेन आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही