Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : मारांगसोंघा से ओड़िशा बोर्डर तक सड़क निर्माण की मांग

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कांटाशोल पंचायत के मारांगसोंघा से ओड़िशा बोर्डर तक पीसीसी सड़क निर्माण की मांग सांसद विद्युत वरण महतो से की गई है. गुरुवार को सांसद प्रतिनिधि बसंत मदिना के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों संग सांसद से मिलकर मांगपत्र सौंपा. ग्रामीणों ने कहा कि मारांगसोंघा से ओड़िशा की दूरी ढाई किलोमीटर है. इस क्षेत्र के ग्रामीण लगातार ओड़िशा आना-जाना करते हैं. बोर्डर की सड़क बहुत ही जर्जर है. इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सांसद ने जल्द ही इस सड़क के निर्माण कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि बसंत मदिना, दिलीप पंडा, विशु माझी, सुनील साव, खुदिया सोरेन, पालू किस्कू, नारायण हेंब्रम, काशु मार्गी, रघु मार्डी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-to-save-the-wires-the-electricity-department-did-pruning-of-trees/">चाईबासा

: तारों को बचाने के लिए विद्युत विभाग ने किया पेड़ों की कटाई-छटाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही