Search

 
 
 

डुमरिया : धतकीडीह आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका को चयनमुक्त करने की मांग

 
Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत पलाशबनी पंचायत के बड़ाबोतला टोला धतकीडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका गीता बेल्दार को चयनमुक्त करने की मांग पर बुधवार को ग्रामीणों सीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों के मुताबिक आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका गीता बेल्दार को जब किसी कारण से फोटो जरुरत पड़ती है तो केवल फोटो खिंचवाने के लिए आती हैं और चली जाती हैं. केंद्र की सहायिका सभी काम करती है. ग्रामीणों का आरोप है कि सेविका द्वारा पोषाहार का उचित वितरण नहीं किया जाता है, और बच्चों को भी नहीं पढ़ाया जाता है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bdo-held-a-meeting-with-the-chief-and-panchayat-secretaries-gave-several-instructions/">चाकुलिया

: बीडीओ ने मुखिया व पंचायत सचिवों के साथ की बैठक, दिए कई निर्देश
सेविका आंगनबाड़ी पहुंचे बच्चों को नाश्ता देने तक से सहायिका को मना करती है. ग्रामीणों ने गीता बेल्दार को चयनमुक्त कर नयी सेविका के चयन की मांग सीडीपीओ से की है. इस मौके पर लक्ष्मी सरदार, रिता सरदार, सविता सरदार, विनोती सरदार, यमुना सरदार, शांति सरदार, रिना सरदार, जयंती सरदार, शोभारानी सरदार, टिपू सरदार, नेपाल सरदार, कारु सरदार, चंद्रमोहन सरदार समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही