Search

 
 
 

डुमरिया : बीहड़ में बसे सबरों को ''आबुआ आवास'' देने की मांग

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत लांगो गांव के ऊपर बसा मिठा झरना में शंभु सबर अपने परिवार के 10 सदस्यों के साथ एक छोटी झोपड़ी नुमा घर में रहने को विवश हैं. शंभु सबर अपने बेटे-बेटियों और पोता-पोतियों के साथ रहता है. परिवार के सदस्य जंगल से बांस की अंकुर और अन्य वनोत्पाद बेचकर गुजारा करते हैं. सरकारी राशन भी मिलता है. भाजपा नेता टूकाई मरांडी ने शंभु सबर के लिए ``आबुआ आवास`` देने की मांग की है. टूकाई मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार डुमरिया के बीहड़ में बसे इस सबर परिवार को जल्द आवास दे. वंही डुमरिया और पोटका प्रखंड के सीमा सर स्थित मिठा झरना के सोमबारी सबर का आधार कार्ड और राशन कार्ड नहीं बन पाया है. जिसके कारण सोमबारी सबर सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-cyclothon-3-0-organized-by-marwari-yuva-manch/">चक्रधरपुर

: मारवाड़ी युवा मंच की ओर से साइक्लोथॉन 3.0 आयोजित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही