Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : बिजली के झुके तार और पोल को विभाग ने किया दुरुस्त

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के कोलाबाड़िया टोला लिपीघुटू मे झुके हुए पोल को विद्युत विभाग द्वारा सीधा कर दिया गया है. जमीन से सटे हाईटेंशन तारों को खींचकर आवश्यक हाईट तक पंहुचा दिया गया है. शनिवार को विद्युत विभाग के जेई आनंद कुमार कच्छप के निर्देश पर विद्युत विभाग के कर्मियों द्वारा झुके हुए पोल को दुरुस्त किया गया. विगत 28 अप्रैल शुक्रवार को सादमडीह के सबर युवक तुंबा सबर की मौत बिजली के हाईटेंशन तारों के संपर्क में आने से हो गई थी. ग्रामीणों ने इन झुके पोल को दुरुस्त कराने की मांग विद्युत विभाग से कई बार की थी. उप प्रमुख चैतन मुर्मू ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा पूरे क्षेत्र का सर्वे करते हुए झुके हुए पोल को सीधा किया जाना चाहिए, ताकि इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-seized-building-material-kept-on-the-road-sdo-dsp-took-action/">चक्रधरपुर

: सड़क पर रखी भवन निर्माण सामग्री जब्त, एसडीओ-डीएसपी ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही