Search

डुमरिया : सीएचसी की तीनों एएनएम की प्रतिनियुक्ति रद्द, डुमरिया लौटने का आदेश

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित तीन एएनएम दौलेन लकड़ा, शबनम केरकेट्टा और रीना कुमारी सिंह की प्रतिनियुक्ति रद्द कर दी गई है. तीनों एएनएम पिछले 10 वर्षों से सदर अस्पताल जमशेदपुर में प्रतिनियुक्त थीं. सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने इनकी प्रतिनियुक्ति को रद्द करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया में योगदान देने का आदेश बुधवार को जारी किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pappu-sardar-started-rrr-awareness-campaign-in-sakchi-market/">जमशेदपुर

: साकची बाजार में पप्पू सरदार ने चलाया आरआरआर जागरूकता अभियान

चिकित्सा प्रभारी ने प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग की थी

डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की कमी को देखते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. दुर्गा चरण मुर्मू ने 16 मई को इसके लिए सिविल सर्जन को पत्र लिखकर तीनों एएनएम की प्रतिनियुक्ति रद्द करते हुए डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वापस भेजने की मांग की थी. सिविल सर्जन ने डुमरिया सीएचसी प्रभारी के पत्र के आलोक में तीनों एएनएम की प्रतिनियुक्ति रद्द करते हुए उनके मूल पदस्थापना स्थल में वापस होने का आदेश जारी किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp