Search

 
 
 

डुमरिया : उप प्रमुख ने बीमार के इलाज में मदद करने का दिया आश्वासन

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड की आस्ताकोवाली पंचायत अंतर्गत चाईडिहा निवासी श्रीकांत सिंह पिछले एक वर्ष से गाल में गांठ बनने से परेशान हैं. श्रीकांत सिंह की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपना इलाज करा पाने में असमर्थ हैं. गाल में बना गांठ धीरे-धीरे बड़ा हो रहा है, इससे उनका परिवार चिंतित है. इसकी जानकारी झामुमो पंचायत अध्यक्ष संजय किस्कू ने उप प्रमुख चैतन मुर्मू को दी. उप प्रमुख चैतन मुर्मू शनिवार को चाइडिहा जाकर बीमार श्रीकांत सिंह से मिले और इलाज में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. उप प्रमुख ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों से परामर्श लेकर श्रीकांत सिंह का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों से कराया जायेगा. मौके पर संजय किस्कू, सिमाल टुडू, बबलू मुर्मू, विष्णु सिंह, बनमाली सिंह, अनादि सिंह, अजय साव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-two-youths-injured-after-falling-from-a-scooty-in-a-road-accident/">मनोहरपुर

: सड़क दुर्घटना में स्कूटी से गिरकर दो युवक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही