Search

 
 
 

डुमरिया : उप प्रमुख ने किया कई गांवों का दौरा

 
Dumariya : डुमरिया प्रखंड के उप प्रमुख सह झामुमो कोषाध्यक्ष चैतन मुर्मू ने मंगलवार को आस्ताकोवाली और कांटाशोल पंचायत के कई गांवों का दौरा किया. उप प्रमुख ने चाकड़ी, बेनागाड़िया, दिघी, गाड़िया टांडी, बाचकोम डुंगरी, जोजोगोड़ा, लुकापानी, दुलकीकोचा और सातबाखरा के ग्रामीणों से मुलाकात की. उनकी समस्याओं की जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-case-of-thousands-of-account-holders-getting-stuck-in-crores-of-rupees-reached-the-dc/">आदित्यपुर

: हजारों खाता धारकों के करोड़ों रुपए फंसे होने का मामला पहुंचा डीसी के पास
इस दौरान सातबाखरा के दोनों आंखों से दिव्यांग रघुनाथ सरदार से मिले. उनकी दोनों आंखों की रोशनी तीन वर्ष पहले चली गई है. अब तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बना है. इससे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उप प्रमुख चैतन मुर्मू मुर्मू ने उन्हें मदद करने का आश्वासन दिया. उप प्रमुख ने ग्रामीणों को समस्याओं से निजात दिलाने का भी भरोसा दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही