Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : उपायुक्त ने सप्ताह में एक दिन लखाईडीह में एएनएम भेजने के दिए निर्देश

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड के सुदूर दुर्गम क्षेत्र में पहाड़ियों के बीच बसे लखाईडीह के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है. उपायुक्त विजया जाधव द्वारा दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की पहल की जा रही है. इसी कड़ी में उन्होंने सिविल सर्जन और एमओआईसी डुमरिया को सप्ताह में एक दिन एएनएम भेजकर लखाईडीह के ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच तथा आवश्यक दवाओं के वितरण का निर्देश दिया है. प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को सुबह 10 बजे से 03 बजे तक एएनएम गांव में ही कैम्प करेंगी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-a-meeting-was-organized-regarding-tribal-outrage-public-meeting/">चांडिल

: आदिवासी आक्रोश जनसभा को लेकर बैठक आयोजित

बीडीओ व सीडीपीओ को निगरानी का दिया निर्देश

बीडीओ तथा सीडीपीओ को इसका निगरानी करने का निर्देश दिया गया है. उपायुक्त ने बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सहायिका और सेविका को मौके पर मौजूद रहकर एएनएम को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया है. साथ ही लखाईडीह के ग्राम प्रधान व स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अन्य संसाधनों का भी सदुपयोग करते हुए ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही