Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : लखाईडीह में आश्रम पूजा में बंगाल व ओडिशा के भक्त हुए शामिल

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खैरबनी पंचायत के पहाड़ों पर बसे लखाईडीह गांव में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर आश्रम पूजा गुरुवार की देर शाम को आयोजित की गई.ऑल इंडिया सारना धरम चेमेद आसरा आश्रम द्वारा आयोजित इस पूजा में झारखंड, बंगाल और ओडिशा से सरना धर्मावलंबी शामिल हुए. आश्रम के नायके बाबा सह ग्राम प्रधान कान्हूराम टुडू ने पारंपरिक पूजा अर्चना की. पूजा के बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Dumaria-Ashram-Puja.jpg"

alt="" width="600" height="400" />     इसे भी पढ़ें : अनिल">https://lagatar.in/former-cm-of-andhra-pradesh-kiran-kumar-reddy-joins-bjp-following-anil-antonys-footsteps/">अनिल

एंटनी के कदमताल पर आंध प्रदेश के पूर्व CM किरण कुमार रेड्डी, भाजपा में हो गये शामिल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Dumaria-Ashram-Puja-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस दौरान पहुंचे भक्तजनों को नशामुक्त जीवन जीने, अंधविश्वास से बचने और पर्यावरण को बचाने की शिक्षा दी गई. विभिन्न राज्यों से आये ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य किया. पूजा कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन अतिथि के रुप में शामिल हुये. ग्राम प्रधान कान्हूराम टुडू ने उन्हें पूजा स्थल पर पेयजल के लिए एक डीप बोरिंग लगवाने का अनुरोध किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Dumaria-Ashram-Puja-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : शादी">https://lagatar.in/there-is-no-restriction-religion-on-marriage-now-6544-couples-married-each-other-in-7-years-under-special-marriage-act/">शादी

पर अब नहीं है धर्म की बंदिश, स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत 7 साल में 6544 जोड़े हुए एक-दूजे के
विधायक प्रतिनिधि मिर्जा सोरेन ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने के लिए विधायक संजीव सरदार भरसक प्रयास कर रहे हैं. ग्रामीणों की हर आवश्यक मांग को पूरा किया जायेगा. इस दौरान नशामुक्त बने 27 गांव के प्रधानों को आश्रम द्वारा नशामुक्त गांव का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. पूजा के सफल आयोजन में नरसिंह टुडू, जोगु सबर, मांगात सुंडी, शंभू मुर्मू, माझिराम टुडू समेत अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही