Search

डुमरिया : सरकारी योजनाओं में अलग-अलग मजदूरी दर

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड में झारखंड सरकार द्वारा चल रही योजनाओं में मजदूरों को अलग-अलग दर से मजदूरी दी जा रही है. झारखंड सरकार श्रम विभाग से अनस्किल्ड मजदूरी दर 300 रुपये 36 पैसे है. प्रखंड के हाथीबारी से भागाबांदी तक सड़क मरम्मत कार्य में श्रम विभाग द्वारा तय की गयी मजदूरी दर से कम मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है. मजदूर अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. इस सड़क मरम्मत कार्य में मजदूरी करने वाली सुमित्रा सरदार, उर्मिला सरदार, जोसना सरदार आदि ने बताया कि 260 और 270 रुपये की दर से ठेकेदार उन्हें मजदूरी दे रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-birsa-munda-taekwondo-academy-excelled-in-district-level-competition/">चाईबासा

: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा ताइक्वांडो एकेडमी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
जनप्रतिनिधि इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं. इधर, धाधका चौक से नयाग्राम तक सड़क निर्माण कार्य में श्रम विभाग के मानक मुताबिक मजदूरी दर बोर्ड में अंकित की गयी है. दोनों योजनाएं मरम्मत ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल जमशेदपुर की देखरेख में किया जा रहा है. कुमड़ाशोल पंचायत के हाथीबारी में कार्यरत संवेदक निरंजन कुमार ने बताया कि प्राक्कलन के मुताबिक मजदूरी भुगतान किया जा रहा है. इस संबंध में बीडीओ साधुचरण देवगम ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा निर्धारित मजदूरी दर 300 रुपये 36 पैसे हैं. मनरेगा को छोड़कर अन्य योजनाओं में इस दर से मजदूरों को भुगतान देने का प्रावधान है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp