Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड के खड़ीदा में मंगलवार को भाजपा डुमरिया मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष बेहुला नायक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बूथ सशक्तीकरण अभियान, शक्ति केंद्र प्रवास योजना और पार्टी को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने के निमित्त चर्चा की गई. साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और राज्य सरकार की नाकामियों को आम जनता के बीच उजागर करने पर बल दिया गया. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/no-relief-to-manish-sisodia-from-the-supreme-court-said-why-did-you-come-here-directly-if-you-need-bail-then-go-to-the-high-court/">सुप्रीम

कोर्ट से मनीष सिसोदिया को राहत नहीं…कहा,सीधे यहां क्यों आये? जमानत चाहिए, तो हाई कोर्ट जायें
मौके पर पोटका विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक मेनका सरदार, सांसद प्रतिनिधि बसंत मदीना, पूर्व अध्यक्ष रमाकांत पानी, महामंत्री किशोर गिरी, संबरन पातर, एसटी मोर्चा अध्यक्ष टुकाई मरांडी, राधा बल्लभ नायक, मृत्युंजय दंडपाट, वृहस्पति बारिक, गोंविदा गोप, बुद्धेश्वर भगत, सारथी नायक, भारती नायक, नमिता बारिक आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही