Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : गर्भवती महिलाओं के बीच मच्छरदानी का किया गया वितरण

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को गर्भवती महिलाओं और पांच वर्ष तक के बच्चों की माताओं को मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का वितरण किया गया. टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से 5 हजार मच्छरदानी वितरण के लिए डुमरिया सीएचसी को उपलब्ध कराया गया है. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि मच्छरदानी के प्रयोग से मलेरिया जैसे गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. भोगान हेंब्रम, चिकित्सा प्रभारी डॉ. दुर्गा चरण मुर्मू, डॉ. विनय भूषण तिवारी, डॉ. कल्याण महतो, डॉ. सुमित कुमार साहा, टाटा स्टील फाउंडेशन ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर उषा रानी महतो, मुखिया मुर्मू और स्वास्थ्य सहियाएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-villagers-submitted-memorandum-to-bdo-under-the-banner-of-ajsu/">चाकुलिया

: आजसू के बैनर तले ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही