Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड के कुमड़ाशोल पंचायत अंतर्गत पांडुसाई कोचाकुल्ही में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान हैं. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की लापरवाही के कारण गांव में पेयजल संकट गहरा गया है. इस गांव की महिलाओं ने बताया कि पुराने जल मीनार में पानी नहीं चढ़ता है. मोटर से निकले पाइप से पानी नीचे गिरने लगता है. दूसरी जल मीनार भी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा लगायी गयी है. लेकिन उससे पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है. जल मीनार के संवेदक द्वारा पाइपलाइन को जमीन के उपर ही बिछा दिया गया है. कई नलों को पाइप के साथ घरों के आंगन में खुला छोड़ दिया गया है. घरों में पानी नहीं मिल रहा है. इससे गांव की महिलाएं आक्रोशित हैं. ममता नायक, टापू नायक, उषा रानी नायक, माधवी बारिक, प्रभाषिणी नायक, सुर्यमनी नायक, सविता प्रामाणिक आदि महिलाओं ने पेयजल संकट समाधान की मांग की है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/26rc_m_136_26052023_1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-indian-private-teacher-association-celebrated-24th-foundation-day/">आदित्यपुर
: इंडियन प्राइवेट टीचर एसोसिएशन ने मनाया 24वां स्थापना दिवस [wpse_comments_template]
Leave a Comment