Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : कालियाम गाड़ाटोला में पेयजल संकट, गड्ढे का पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड के आस्ताकोवाली पंचायत अंतर्गत कालियाम गाड़ाटोला में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान हैं. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीण पेयजल से वंचित हैं. गांव की जल सहिया पार्वती तापे ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को पानी के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सूखी हुई नदी में गड्ढा खोदकर पानी निकालने के लिए विवश हैं. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा गांव में सोलर जल मीनार लगाने के लिए बोरिंग किया गया है. मीनार भी खड़ी की गयी है. मोटर से संयोजित नहीं करने के कारण पानी नहीं निकल रहा है. ग्रामीणों ने जल्द पेयजल समस्या के समाधान करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ेंचांडिल">https://lagatar.in/chandil-bakaltodia-village-of-ichagarh-block-will-be-developed-as-advanced-village/">चांडिल

: उन्नत ग्राम के रूप में विकसित होगा ईचागढ़ प्रखंड का बाकलतोड़िया गांव

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही