Search

 
 
 

डुमरिया : खबर का असर : निमडुंगरी में दो सोलर जल मीनार स्वीकृत

 
Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत धोलाबेड़ा पंचायत के जानेगोड़ा टोला निमडुंगरी में जल जीवन मिशन स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर द्वारा दो सोलर लगाने की स्वीकृति दी गई है. लगातार डॉट इन और शुभम संदेश अखबार में ग्रामीणों के परेशानी को देखते हुए 19 व 20 मार्च को इस खबर को पूरे झारखंड में ``निमडुंगरी में सूखे पेंचा नाला में कुंआ खोद रहे गांव के लोग’शीर्षक से प्रकाशित किया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-assembly-committee-expressed-displeasure-over-the-works-of-the-department-of-drinking-water-and-road-construction-show-cause/">जमशेदपुर

: पेयजल एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यों पर विधानसभा समिति ने जतायी नराजगी, शो कॉज
इस खबर का संज्ञान लेते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा इस टोला में भीषण जलसंकट समाधान के लिए दो जल मीनार निर्माण के लिए स्वीकृति दिया गया. बुधवार को इस विभाग के सुपरवाइजर गोपाल पंडित ने निमडुंगरी जाकर जल मीनार स्वीकृत किए जाने की सूचना ग्रामीणों को दी. उप प्रमुख चैतन मुर्मू के माध्यम से निमडुंगरी में मौजूद भीषण जलसंकट के खबर उजागर किया गया था. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेइ आकाश जायसवाल ने बताया कि इन योजनाओं के लिए टेंडर निकाला गया है.दस दिनों के अंदर जल मीनार निर्माण शुरु करने का प्रयास किया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही