Search

 
 
 

डुमरिया : इंडिया गठबंधन की चुनावी सभा 23 को, कल्पना सोरेन होंगी शामिल

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : जमशेदपुर लोकसभा सीट से चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन 23 मई गुरुवार को कुमड़ाशोल फुटबॉल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में चुनावी सभा का आयोजन किया गया है. विधायक संजीव सरदार ने जानकारी देते हुए बताया कि झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती की जीत सुनिश्चित करने के लिए कल्पना सोरेन डुमरिया क्षेत्र के चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-police-raided-maula-nagar-on-sunday-night/">जगन्नाथपुर

: मौलानगर में रविवार की रात पुलिस ने की छापामारी
गठबंधन के अन्य नेता भी उपस्थित रहेंगे. पोटका विधायक संजीव सरदार ने रविवार शाम को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन व अन्य गठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ मैदान का निरीक्षण किया. मौके पर झामुमो नेता शंकर चंद्र हेंब्रम, भागात बास्के, मनोज मुर्मू, दुबराज हेंब्रम, अर्जुन मुर्मू, कांग्रेस नेता नित्यानंद साव, सुरेश चंद्र साव सुकलाल सोरेन समेत इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही