Search

 
 
 

डुमरिया : विद्युत विभाग ने अंतिम संस्कार के लिए मृतक तुंबा सबर की पत्नी को दिए 10 हजार रुपये

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के बेसारपाहाड़ी टोला सादमडिह में शुक्रवार की सुबह बिजली के करंट से मृत तुंबा सबर की पत्नी सुकरु सबर को विद्युत विभाग ने अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार नकद प्रदान दिया. खाद्यान्न वितरण विभाग की ओर से 25 किलोग्राम चावल भी दिया गया. विभाग के स्थानीय कर्मियों ने उसके घर जाकर राशि प्रदान की. इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई आनंद कुमार कच्छप ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 10 हजार की राशि दी गई है. विभाग के नियमानुसार मुआवजा बाद में दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-indefinite-sit-in-of-the-displaced-in-front-of-the-resettlement-office-from-june-16/">चांडिल

: पुनर्वास कार्यालय के समक्ष विस्थापितों का अनिश्चितकालीन धरना 16 जून से

शनिवार सुबह को विभाग द्वारा तार खिंचने का कार्य किया जाएगा

जेई ने तार झुलने वाले स्थल का निरीक्षण भी किया. उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह को विभाग द्वारा तार खिंचने का कार्य किया जाएगा. मौके पर उप प्रमुख चैतन मुर्मू, विद्युत विभाग के अस्थाई कर्मी रोहित साव, जवाहरलाल हेंब्रम, मलय दास राशन दुकानदार मंजुरानी टुडू उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही