Search

 
 
 

डुमरिया : भागाबांधी जाने वाली सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल

 
Dumariya : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत डुमरिया - भागाबांधी तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है. सड़क पर गड्ढे उभर आए हैं. अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. यह सड़क भागाबांधी के बाद कई सड़कों से जुड़ती है. वर्षों से इस सड़क की जर्जरता का दंश ग्रामीण झेल रहे हैं. वर्षों से सड़क का निर्माण रुका हुआ है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fierce-fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-hazra-hospital-6-people-burnt-alive/">धनबाद

: हाजरा हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 6 लोग जिंदा जले

बसें दूसरी सड़क से जा रही हैं

हालात ऐसे हैं कि सड़क पर बस और अन्य चार पहिया वाहनों का चलना बंद हो गया है. बसें दूसरी सड़क से जा रही हैं. इस सड़क के किनारे मौजूद गांवों के लोगों को इससे परेशानी हो रही है. जानकारी के मुताबिक इस सड़क के निर्माण के लिए विभागीय स्वकृती वर्षों पहले मिल चुकी है. धरातल पर अब तक निर्माण कार्य शुरु नहीं हो पाया है. ग्रामीणों के मुताबिक सड़क का चौड़ीकरण का कार्य होना है. भूमि अधिग्रहण में सरकारी लेट लतीफी के कारण देरी हो रही है. इसका खामियाजा इस क्षेत्र के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-alumni-meet-will-be-organized-in-nit-jamshedpur-former-students-will-get-together/">आदित्यपुर

: NIT जमशेदपुर में एल्यूमिनी मीट का होगा आयोजन, पूर्ववर्ती छात्रों का होगा समागम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही