Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : श्रमदान और आपसी सहयोग से किसान कर रहे चेकडैम का निर्माण

Dumaria (Sanat Kr Pani) : करोड़ों की योजनाओं का संचालन होने के बावजूद किसानों को सिंचाई के लिए सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत धोलाबेड़ा पंचायत के नरसिंहबहाल के किसानों ने सिंचाई के लिए एक चेक डैम निर्माण की मांग की. परंतु किसी ने किसानों की फरियाद नहीं सुनी. ऐसे में किसानों ने खुद ही श्रमदान से गांव से सटे नाला पर चेक डैम का निर्माण करने का निर्णय लिया और निर्माण कार्य में जुट गए. श्रमदान और आपसी सहयोग से किसान प्रचंड गर्मी के बीच चेक डैम का निर्माण कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mla-inaugurated-distribution-of-golden-paddy-seeds-in-lampas/">घाटशिला

: लैंपस में स्वर्ण धान बीज वितरण का विधायक ने किया उद्घाटन

आपस में चंदा कर कर रहे निर्माण कार्य https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/dumariya-majdoor-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

नरसिंहबहाल और हरेबेड़ा गांव के किसान मिलकर चेकडैम बनाने में जुटे हैं. किसानों ने बताया कि इस चेकडैम का निर्माण हो जाने से 100 से अधिक किसानों को खेत में सिंचाई के लिए पानी मिलेगा. चेकडैम के बाद किसान पक्का नाले का भी निर्माण करेंगे. किसानों ने बताया कि इस स्थल पर चेकडैम बनाने के लिए जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार अनुरोध किया गया था. लेकिन किसी ने किसानों की मांग को पूरा नहीं किया. इससे किसानों ने अपने स्तर पर ही चेकडैम बनाने का निर्णय लिया. संसाधन जुटाने के लिए आपस में रकम जुटाई गई और श्रमदान से काम शुरू हो गया. किसानों को उम्मीद है कि एक सप्ताह में चेकडैम का निर्माण पूरा कर लिया जायेगा. इस कार्य में स्थानीय रायसेन टुडू, सिंगरामऊ मुर्मू, हाजाम मुर्मू, सिंगराय हेंब्रम, गणेश मुर्मू समेत अनेक पुरुष और महिलाएं जुटी हुई हैं. यहां के मेहनती किसान ऐसा कर विकास का ढिंढोरा पीटने वाले जनप्रतिनिधियों और सरकारी पदाधिकारियों को एक सबक सिखा रहे रहे हैं और संदेश दे रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही