Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : किसानों ने किया प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बारुनिया गांव के किसानों ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और बीडीओ साधुचरण देवगम के नाम ज्ञापन सौंपकर कोल्ड स्टोरेज का निर्माण बारुनिया गांव में करने की मांग की. किसानों का आरोप है कि बारुनिया में किसानों की सहूलियत के लिए सोलर कोल्ड स्टोरेज बनाने की स्वीकृति प्रशासन द्वारा दी गयी थी. इसके बावजूद कोल्ड स्टोरेज का निर्माण बारुनिया में नहीं होकर इसका निर्माण कांटाशोल पंचायत के बारेडीह में किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : बगोदर">https://lagatar.in/bagodar-harihar-dham-temple-is-the-center-of-faith-of-devotees/">बगोदर

: हरिहर धाम मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र
ग्रामीणों का कहना है कि बारुनिया में नींबू और अन्य सब्जियां सालों भर उगाई जाती हैं. कोल्ड स्टोरेज नहीं होने से किसानों की फसल नष्ट हो जाती हैं. संबंधित विभाग द्वारा कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कार्य बिना सूचना पट्ट के बारेडिह में शुरु कर दिया गया है. ग्रामीणों ने बीडीओ से अपील करते हुए कहा है कि पहले चयनित स्थल बारुनिया में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाये . इस अवसर पर मृत्युंजय महतो, मनोरंजन महतो, सुरेश चंद्र महतो, हिरालाल महतो, रामहरी गोयपाई, बिराम सोरेन, शशांक महतो, बिजय सिंह पाड़ेया, पिथोराम मुर्मू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ticket-sales-increased-due-to-checking-campaign-in-trains/">जमशेदपुर

: ट्रेनों में चेकिंग अभियान से टिकटों की बिक्री बढ़ी

विधायक ने शीतकालीन सत्र में उठाया था बारुनिया किसानों का मामला

पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने पिछले शीतकालीन सत्र में प्रश्नकाल के दौरान बारुनिया के निंबू किसानों का मुद्दा विधानसभा में उठाया था. विधायक ने किसानों की फसल, बाजार और अन्य सुविधाओं का मुद्दा उठाया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही