Search

 
 
 

डुमरिया : बारिश के बाद किसानों ने शुरू की धान की रोपाई

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) :  डुमरिया प्रखंड में लगातार दो दिनों से मानसून की बारिश हो रही है. हालांकि वैसी नहीं हुई जिससे किसान धान की रोपाई कर सकें. दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से गहरे खेतों में ही पानी जमा हो पाया है. इन खेतों में किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है. जो खेत थोड़ी उंचाई पर हैं उन खेतो में पानी जमा नहीं हो पाई है. विगत वर्ष भी पानी की कमी के कारण 15 अगस्त तक किसानों ने धान की रोपाई की थी. जिसके कारण उपज प्रतिशत काफी कम रहा था. इस वर्ष भी पानी के अभाव में अधिकतर किसान धान की रोपाई शुरू नहीं कर पाए हैं. प्रखंड में मुख्य पेशा कृषि है. अधिकतर ग्रामीण और मजदूर कृषि पर निर्भर हैं. आनेवाले दिनों में अगर बारिश अच्छी होती है तो धान की रोपाई में तेजी आने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-various-competitions-organized-in-community-high-school-of-barigoda/">जमशेदपुर

: बारीगोड़ा के सामुदायिक उच्च विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही