Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dumaria : पत्नी की जीत के लिए मैदान में उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

  • डुमरिया में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं संग बैठक कर बनाई रणनीति
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा को जीत दिलाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं. अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है. सोमवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा डुमरिया पहुंचे. उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं संग बैठक कर मीरा मुंडा को जीत दिलाने के लिए रणनीति बनायी. अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र से विकास के लिए मिले फंड में हिस्सेदारी करने पर राज्य सरकार का ध्यान है. राज्य में घूसखोरी चरम पर है. मुखिया व पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार नहीं दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-senior-officer-inspected-the-check-post-on-the-border/">Baharagoda

: उच्च अधिकारी ने सीमा पर चेक पोस्ट का किया निरीक्षण
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/14-1-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आदिवासी को प्रलोभन नहीं अधिकार चाहिए. राज्य में वसूली का कार्य जोरशोर से चल रहा है. अबुआ आवास योजना में भी कमीशन देना पड़ रहा है. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वसूली और घूसखोरी को राज्य से समाप्त करने के लिए भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ लग जायें. भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा करती है. भाजपा ही राज्य में व्यवस्था को सुधारने की क्षमता रखती है. इसे भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-welcomed-bjp-candidate-shatrughan-mahato-from-baghmara/">धनबाद

: बाघमारा से भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो का ग्रामीणों ने किया स्वागत
इससे पहले डुमरिया पहुंचने पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. मौके पर पोटका प्रभारी अमित सिंह, प्रवासी विशेश्वर टुडू, विस्तारक विभुति नारायण, सांसद प्रतिनिधि बसंत मदिना, मंडल अध्यक्ष किशोर गिरी, दिलीप पंडा, रमाकांत पानी, बेहुला नायक, सुशील बारिक, टुकाई मरांडी, संजीत महापात्र, सुनील कुमार साव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Jadugoda">https://lagatar.in/https-lagatar-in-wp-content-uploads-2024-10-13-66-1-jpg/">Jadugoda

:  पोटका में मीरा मुंडा का विरोध जारी, 24 घंटे के अंदर प्रत्याशी बदलने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही