Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : हातिबारी में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कुमड़ाशोल पंचायत के हातिबारी में गुरुवार को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन टाटा स्टील फाउंडेशन, रोटरी क्लब जमशेदपुर और जमशेदपुर आई हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. इस शिविर में 20 ग्रामीणों के आंखों की जांच की गयी. शुक्रवार 10 मार्च को कुमड़ाशोल उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में भी निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-body-of-mohd-saqib-injured-in-a-road-accident-recovered-from-telco-khadangjhar/">जमशेदपुर

: सड़क दुर्घटना में घायल मो साकिब का शव टेल्को खड़ंगाझार से बरामद

किया जाएगा नि:शुल्क ऑपरेशन

टाटा स्टील फाउंडेशन के विलेज रिसोर्स पर्सन जंग बहादुर महतो ने ग्रामीणों से इस नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में उपस्थित होकर आंख जांच कराने की अपील की है. उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद पाये जाने पर टीएसएफ द्वारा जमशेदपुर आई हास्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा. गुरुवार को हातिबारी शिविर में आई हास्पिटल के सौरव दे, टीएसएफ के जंग बहादुर महतो, सीमा गोप, चित्तरंजन लोहार ग्रामीण ज्योतीबाला साहू, रामरंजन पानी, चंदना पंडा, विश्वनाथ कर, अशोक कर, मंजुला कर, सपन पानी, दिपाली पंडा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही