- आरोपी भतीजा और उसका साढु गिरफ्तार
- बुधवार की रात हत्या कर तालाब में फेंक दी थी लाश
: नए अध्याय की पटकथा लिखी जा चुकी है, जल्द ही पूर्णविराम लगेगा – चम्पई
चाचा-भतीजा सहित तीन लोग गए थे बाजार साइकिल खरीदने
[caption id="attachment_937929" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> घटनास्थल पर पुलिस.[/caption] घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि डुमरिया थाना क्षेत्र के जारही गांव निवासी जुरुम हेम्ब्रम (55 वर्ष) बुधवार की शाम अपने भतीजा कांडे हेम्ब्रम और उसके साढु संजय बारदा के साथ नरिसंगबहाल बाजार साइकिल खरीदने गया था. साइकिल खरीदने के बाद तीनों एक साथ लौट रहे थे. इस क्रम में तीनों ने मिलकर जमकर शराब का सेवन किया. इस दौरान किसी विवाद को लेकर बुलनगोड़ा गांव के समीप जिरुम हेम्ब्रम को उसके भतीजा कांडे और भतीजा के साढु संजय बारदा ने पत्थर से कूच कूच कर हत्या कर लाश को झाड़ी में छुपा दिया. इसके बाद रात के बारह बजे दोनों मिलकर घटना स्थल पर गये और शव को बोरा में डालकर एक पहाड़ के समीप तालाब में फेंक दिया. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-b-a-national-space-day-celebrated-in-college-of-engineering-and-technology/">Ghatshila
: बीए. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मना राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
ग्रामीणों ने पुलिस को दी मामले की जानकारी
गुरुवार को जब कुछ ग्रामीण तालाब के पास गये तो देखा की बोरा में कुछ बंधा हुआ है, साथ ही उसमें से खून भी टपक रहा है. इसके बाद मामले की जानकारी डुमरिया पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी पर डुमरिया थाना प्रभारी सुगना मुंडा ने दल बल के साथ पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे डुमरिया थाना लाया. इसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर कांडे हेम्ब्रम से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने घटना के संबंध में जानकारी दी. इस संबंध में मृतक की पत्नी सुमी हेम्ब्रम के बयान पर डुमरिया थाना में कांडे हेम्ब्रम और संजय बारदा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. इस संबंध में डुमरिया थाना प्रभारी सुगना मुंडा ने कहा कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हत्या किस कारण से हुई, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-zonal-volleyball-competition-starts-in-dav-nit/">Adityapur: डीएवी एनआईटी में जोनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment