Search

 
 
 

डुमरिया : पड़सा बिरसा मुंडा चौक पर ग्राम सभा आयोजित, सर्वसम्मति से सोमराय मुंडा को चुना गया मुंडा

 
Dumariya : डुमरिया प्रखंड के कुमड़ाशोल पंचायत अंतर्गत पड़सा बिरसा मुंडा चौक पर रविवार को मानकी त्रिबोन जामुदा की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई. इस ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा निर्णय लिया गया कि मानकी मुंडा सामाजिक, पारंपरिक, स्वशासन विधि व्यवस्था को प्रगतिशील करने के लिए छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908 के तहत ग्राम सभा को संचालित किया जायेगा. ग्रामसभा में सोमराय मुंडा को सर्वसम्मति से मुंडा के रूप में चयनित किया गया. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे मानकी मुंडा संघ पूर्वी सिंहभूम के जिला उपाध्यक्ष सुरा पूर्ति, जिला सह सचिव गालु सुमरुई ,बड़ेदा मुंडा दामु बारी, कालीमाटी मुंडा त्रिबोन तिउ, ग्रामीण शोभाराम मुंडा, दुर्गा मुंडा, बुधराम मुंडा, मुधु मुंडा, जयमती मुंडा, शांति मुंडा, अनीता मुंडा, दुलाली मुंडा, सुनीता मुंडा, सुमित्रा मुंडा, सीता मुंडा, उदय मुंडा, बुधराम मुंडा, मंगला मुंडा, कुनुराम मुंडा, सूरज मुंडा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sikh-family-gave-tenth-gold-piggy-bank-for-social-work/">जमशेदपुर

: सिख परिवार ने सामाजिक कार्यों के लिए दे दी दसवंद की गुल्लक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही