Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : सीएचसी में स्वास्थ्य मेला आयोजित

Advertisement
Advertisement
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन प्रमुख गंगामनी हांसदा, सांसद प्रतिनिधि बसंत मदिना, विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष भागात बास्के, बीडीओ साधुचरण देवगम और चिकित्सा प्रभारी डॉ. सायबा सोरेन ने अन्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. स्वास्थ्य मेला में 300 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया. विभिन्न प्रकार के बीमारियों के इलाज के लिए 14 स्टॉल लगाया गया था. साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित लोगों को बाल मजदूरी से बचाव के लिए जागरूक किया गया. इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. योगेश्वर प्रसाद, डॉ. मृत्युंजय धावड़िया, डॉ. श्वेता देव, डॉ. कल्याण महतो, डॉ. सुजीत झा, डॉ. कल्याण महतो, डॉ. इरफानउल्लाह, डॉ. सुमित शाहा, मनो चिकित्सक महेश हेंब्रम आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-youth-serious-after-falling-from-bike-on-koyal-bridge-referred-to-rourkela/">मनोहरपुर

: कोयल ब्रिज पर बाइक से गिरकर युवक गंभीर, राउरकेला रेफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही