Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : विधायक निधि से स्थापित हाईमास्ट लाइट महीनों से खराब

Dumariya : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कुमड़ाशोल मुख्य चौक पर स्थापित हाईमास्ट लाइट महीनों से खराब है. पोटका के विधायक संजीव सरदार की विधायक निधि से यह हाई मास्ट लाइट कुमड़ाशोल मुख्य चौक पर लगायी गयी थी. इस हाईमास्ट लाइट का रखरखाव नहीं होने से लाइट केवल दर्शन की वस्तु बन कर रह गई है. विधायक संजीव सरदार ने विगत दो जुलाई 2021 को इस लाइट का उद्घाटन किया था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-devotees-dance-fiercely-on-devotional-songs-in-lokeshwar-temple/">किरीबुरू

: लोकेश्वर मंदिर में भक्ति गीतों पर जमकर झूमे भक्त
इस लाइट से पूरा चौक रौशन रहता था. मुख्य व्यावसायिक केंद्र होने के कारण चौक पर चहल-पहल बनी रहती थी. हाईमास्ट लाइट से ग्रामीणों को शहरों जैसा अनुभव होता था. ग्रामीण प्रणव कुमार साव ने बताया कि लाइट कई माह से नहीं जल रही है. इससे इस क्षेत्र में शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है. ग्रामीण इस हाईमास्ट लाइट की मरम्मत की मांग कर रहे हैं लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही