Search

डुमरिया : 12 से 14 जून तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : झारखंड में पड़ रही प्रचंड गर्मी के मद्देनजर सभी स्कूलों में 12 जून से 14 जून तक अवकाश की घोषणा की गई है. बीडीओ साधुचरण देवगम ने बताया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. जारी किये गये आदेश में कहा गया है कि राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटी के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक सहित सभी निजी विद्यालय सोमवार 12 जून से 14 जून बुधवार तक बंद रहेंगे. बीडीओ ने बताया कि शिक्षा सचिव के आदेश अनुसार प्रखंड के सभी स्कूलों को बंद रखने की सूचना दी गई है. इसे भी पढ़ें :भारत">https://lagatar.in/indias-daughters-did-wonders-captured-the-junior-asia-hockey-cup/">भारत

की बेटियों ने किया कमालः जूनियर एशिया हॉकी कप पर जमाया कब्जा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp