Search

 
 
 

Dumaria : शहीदों को नमन कर मनाया गया हूल दिवस

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : विधायक कार्यालय छोलागोड़ा में रविवार को झामुमो प्रखंड कमिटी द्वारा हूल दिवस के अवसर पर संथाल विद्रोह के महानायकों को नमन किया गया. वीर शहीद सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने कहा कि 30 जून 1855 को स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई आदिवासी समाज ने लड़ी. अंग्रेजों के खिलाफ हजारों संथाली समुदाय के लोगों ने आंदोलन किया. झारखंड के वीर शहीदों ने इस आंदोलन का नेतृत्व किया. इसमें अनगिनत लोगों ने स्वतंत्रता के आंदोलन में अपना बलिदान दिया. मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य शंकर चंद्र हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, भगत बास्के, जयपाल सिंह मुर्मू, रामचंद्र हेम्ब्रम, मनोज मुर्मू, भगत हांसदा, सरस्वती बास्के, सुरेश हेम्ब्रम, काजमान सिंह सरदार, तानो मार्डी, संजय किस्कू, खुदीराम मुर्मू, घासीराम टुडू, सुराई मार्डी, जेम्स कर्मकार, सालखु मार्डी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-on-hool-day-environment-friend-planted-saplings-in-pavada-ground-paid-tribute-to-martyrs/">Ghatshila

: हूल दिवस पर पर्यावरण मित्र ने पावड़ा मैदान में किया पौधारोपण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही