Search

डुमरिया : जमशेदपुर रवाना हुए सैकड़ों झामुमो समर्थक

Dumariya : प्रखंड झामुमो कमेटी के नेतृत्व में डुमरिया प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता मंगलवार की सुबह को जमशेदपुर रवाना हुए.सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की खतियानी जोहार यात्रा में शामिल होंगे. डुमरिया प्रखंड झामुमो का गढ़ माना जाता है. लगभग सभी गांवों से कार्यकर्ता इसमें शामिल हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-got-relief-from-anshus-arrest/">जमशेदपुर

: अंशु की गिरफ्तारी से पुलिस को मिली राहत
कार्यकर्ता गाजे बाजे और पारंपरिक हथियार तीर धनुष के साथ उत्साह के साथ छोलागोड़ा चौक पंहुचे. 25 बसें और कई छोटे वाहनों से सभी जमशेदपुर के लिए रवाना हुए. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, सचिव जयपाल सिंह मुर्मू, कोषाध्यक्ष चैतन्य मुर्मू, अर्जुन मुर्मू, शंकर चंद्र हेंब्रम, भागात बास्के, रामदास हेंब्रम, भागात हांसदा, उदय मुर्मू, रामसाइ बास्के, सुदर्शन मुर्मू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp