Search

 
 
 

डुमरिया : झामुमो की बैठक में बूथ कमेटी मजबूत करने पर दिया गया जोर

 
Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया झामुमो प्रखंड समिति की बैठक मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन की अध्यक्षता में वन विश्रामागार में आयोजित हुई. बैठक में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने, सदस्यता अभियान चलाने, बूथ कमिटी को सशक्त बनाने को लेकर चर्चा किया गया. सभी पंचायतों के पार्टी पदाधिकारियों को बूथ स्तरीय बैठक आयोजित कर बूथ कमिटी का गठन जल्द करने का निर्देश दिया गया. इसके लिए पंचायतवार पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया. साथ ही प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. त्रिलोचन पंडा को संगठन सचिव और खुदीराम मुर्मू को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया. बैठक में केंद्रीय सदस्य शंकर चन्द्र हेंब्रम, प्रखंड सचिव जयपाल सिंह मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, उप प्रमुख चैतन मुर्मू, उपाध्यक्ष रामचंद्र हेंब्रम, जिला सदस्य, मेमलाल किस्कू, भगत हांसदा समेत पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-school-topper-became-the-ideal-of-bpm-burmamines-52-children-passed-in-first-class/">जमशेदपुर

: बीपीएम बर्मामाइंस का आदर्श बना स्कूल टॉपर, 52 बच्चे प्रथम श्रेणी में हुए उत्तीर्ण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही