Search

 
 
 

डुमरिया : खड़िदा में जलमीनार खराब, पेयजल संकट गहराया

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खड़िदा पंचायत अंतर्गत खड़िदा गांव के शिव मंदिर के पास स्थित सोलर जलमीनार का मोटर खराब हो गया है. मोटर खराब होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. लगभग 50 परिवार पेयजल के लिए तरस रहे हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-scrap-mafia-with-fake-number-plate-is-giving-result-to-theft-incident/">किरीबुरू

: फर्जी नम्बर प्लेट लगा स्क्रैप माफिया चोरी की घटना को दे रहे अंजाम
पेयजल के लिए महिलाओं को लंबी लाइन लगानी पड़ रही है. ग्रामीण मृत्युंजय दंडपाट ने बताया कि जल मीनार खराब होने से ग्रामीण बहुत परेशान हैं. ग्रामीण महिलाओं को पानी के लिए चापाकल के सामने लाइन लगानी पड़ रही है. ग्रामीणों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से खराब सोलर जल मीनार के मोटर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही