Dumaria (Sanat Kr Pani) : एक मशहूर कहावत है "उत्तम खेती मध्यम वान........निदान" को डुमरिया प्रखंड की पलाशबनी पंचायत के बड़ाबोतला गांव की महिला किसान जोबा सरदार सब्जी की खेती कर चरितार्थ कर रही हैं. सब्जी की खेती से अपनी तकदीर बदल रही हैं और दूसरों को प्रेरणा भी दे रही हैं. सब्जी की खेती से उन्हें अच्छी आमदनी भी प्राप्त हो रही है. उनके ढाई एकड़ खेत में सब्जी की फसल लहलहा रही है और सब्जियों की बिक्री भी शुरू हो गई है. इस बार लोकी की अच्छी कीमत मिल रही है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-ram-devotees-will-be-made-to-travel-to-ayodhya-dham-on-mahavir-jayanti/">नोवामुंडी
: महावीर जयंती पर राम भक्तों को अयोध्या धाम की कराई जाएगी यात्रा
: डीएवी गुवा में स्वामी दयानंद सरस्वती की भव्य प्रतिमा की जाएगी स्थापित [wpse_comments_template]
: महावीर जयंती पर राम भक्तों को अयोध्या धाम की कराई जाएगी यात्रा
खेत में स्थित कुआं से सब्जी की फसल की सिंचाई करती हैं
जोबा सरदार इस वर्ष ढाई एकड़ जमीन पर सब्जी की खेती कर रही है. खेत में स्थित कुआं से सब्जी की फसल की सिंचाई करती हैं. इस वर्ष लौकी, खीरा, करैला, भिंडी आदि सब्जी के उत्पादन से सप्ताह में हजारों की आमदनी जोबा सरदार को हो रही है. जोबा सरदार ने बताया कि जिला उद्यान विभाग से भी सब्जी की खेती के लिए उसे मदद मिल रही है. उन्नत किस्म का बीज प्राप्त हो रहा है. जोबा सरदार के मुताबिक ढाई एकड़ सब्जी के उत्पादन के लिए लगभग साठ हजार लागत खर्च आया है. खेत में बने कुंआ से पाइप लगाकर सिंचाई कर रही है. इस सीजन में जोबा सरदार को अच्छी आमदनी प्राप्त होने की उम्मीद है. जोबा सरदार कहती हैं कि इच्छाशक्ति हो तो खेती कर भी स्वावलंबी बना जा सकता है. उन्होंने कहा कि महिलाएं कृषि के क्षेत्र में आगे आएं और अपनी तकदीर बदलें. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-a-grand-statue-of-swami-dayanand-saraswati-will-be-installed-in-dav-guava/">नोवामुंडी: डीएवी गुवा में स्वामी दयानंद सरस्वती की भव्य प्रतिमा की जाएगी स्थापित [wpse_comments_template]
Leave a Comment